भंडरिया: हाथियों ने रौंदी धान की फसल, ग्रामीणों ने टीन बजाकर व मशाल जलाकर भगाया
भंडरिया वन क्षेत्र के अवरा झेरिया गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े 6बजे जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हाथियों के झुंड ने शाम करीब साढ़े छह बजे खेतों में लगी धान की फसल को बर्बाद करना शुरू कर दिया। हाथियों के खेतों में घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और टीन बजाकर तथा मशाल जलाकर हाथियों को भगाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीण