कटनी नगर: स्लीमनाबाद छपरा: ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुँचा सरपंच पति
स्लीमनाबाद तहसील की ग्राम पंचायत सचिव विजय कोरी की शिकायत करने सरपंच सुषमा गुप्ता के पति विजय गुप्ता आज गुरुवार दोपहर 2:30 मिनट पर जिला पंचायत कार्यालय स्थित सीईओ हरसिमरन सिंह कौर से करने पहुँचे थे। जहां उन्होंने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की बात करने पर सचिव भड़क जाते हैं और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार भी उनके द्वारा किया जाता है।