धनौरा: स्कूल जाती छात्राओं के साथ मुस्लिम युवक कर रहा छेड़छाड़, परिजन पहुंचे गजरौला थाने
मामला थाने की ब्रजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। 20 से अधिक छात्राएं अपने गांव से पड़ोसी गांव में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए जाती हैं। छात्राओं का आरोप है कि दोनों गांव के बीच में सूनसान इलाके में उन्हीं के गांव का एक मुस्लिम युवक रोजाना खड़ा होकर अश्लीलता करता है। इससे छात्राओं को बहुत परेशानी होती है।