दमयंती नगर: जबलपुर नाका सागर बायपास पर गौ सेवकों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर मवेशियों से भरे ट्रक को कराया जप्त, वीडियो आया सामने
दमोह के जबलपुर नाका सागर बायपास मार्ग पर गौसेवकों ने संदिग्ध आयशर ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया, जिसमें 20 से 25 मवेशी पाए गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर देहात थाना भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अवैध परिवहन की आशंका जताई गई है। पुलिस दस्तावेजों और मवेशियों की स्थिति की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।