बाड़मेर: बेटियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरा सर्व समाज, बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों पर जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Barmer, Barmer | Aug 6, 2025 बेटियों को बचाने के लिए बुधवार दोपहर 3:00 बजे सर्व समाज सड़कों पर उतरा और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग करते हुए बेटियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम व अंकुश लगाने की बात रखी। इससे पूर्व राय कॉलोनी स्थित जांगिड़ पंचायत भवन में अखिल जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा बाड़मेर के नेतृत्व में सर्व समाज का बैठक का आयोजन हुआ।