शेखपुरा कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जमुई सांसद अरुण भारती, नवादा सांसद विवेक ठाकुर, राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल सहित दोनों विधायक शामिल हुए। सोमवार की दोपहर 2:30 बजे मीटिंग खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।