आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पास करेंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 20, 2024 भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव स्थित ट्रांसफार्मर के समीप करेंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव वार्ड नंबर 4 निवासी स्व.रंगीला राम की 65 वर्षीया पत्नी भागमनिया देवी है। इधर मृतका के बेटे नवलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह घास काटने के लिए खेत में जा रही थी।