आरा: बिहटा गांव स्थित तेलहर नदी में डूबने से चाची के दाह-संस्कार में गए भतीजे की मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 19, 2024 भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित तेलहर नदी में डूबने से चाची के दाह-संस्कार में गए भतीजे की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी छेदी राम का 40 वर्षीय पुत्र नन्हक डोम है एवं वह पेशे से मजदूर था। इधर मृतक के चचेरे भाई ने