जखनिया: हिराधरपुर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला बदमाश कंट्रीमेड पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार, 3 गंभीर मुकदमे दर्ज
अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जिले में लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सैदपुर पुलिस ने फायरिंग के मामले में वांछित आरोपित रोशन सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी राजधरपुर को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध पहले से ही 3 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।