बिहारीगंज: गैस संकट से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम कर प्रदर्शन
बिहारीगंज में घरेलू गैस की किल्लत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को नया बाजार स्थित प्रभा इंडेन गैस गोदाम नहीं खुलने और गैस नहीं मिलने पर नाराज उपभोक्ताओं ने बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। दूर-दराज गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही