कांके: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता कर झारखंड सरकार के कौशल विकास मिशन सोसाइटी पर लगाए गंभीर आरोप।
Kanke, Ranchi | Jul 12, 2026 प्रदेश भाजपा ने झारखंड में कौशल प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है.भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि तीन कंपनियों को अवैध ढंग से 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा कि विभाग के वरीय अधिकारी इन कंपनियों को गलत तरीके से और अधिक राशि के भुगतान की तैयारी में है।