धोरैया: धोरैया के बहुउद्देशीय भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक, विद्युत व पेयजल का मुद्दा छाया रहा
बहुउद्देशीय भवन धोरैया में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे से पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख रंजू देवी की अध्यक्षता तथा कार्यपालक पदाधिकारी रश्मि भारती की उपस्तिथि में संपन्न हुई. बैठक में आवास योजना,मनरेगा,आपूर्ति,अंचल, शिक्षा,बिजली,पेयजल सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी, बिजली और पेयजल का मुद्दा प्रभावी रहा.