धोरैया: तालिमी मरकज पद पर बहाली के लिए नौवाबांध के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय धोरैया में किया प्रदर्शन
नौवाबांध गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर करीब एक बजे प्रखंड कार्यालय धोरैया पहुंच अल्पसंख्यक आबादी को देखते हुए तालीमी मरकज पद पर बहाल करने की गुहार लगाई है. इसको लेकर बीडीओ को आवेदन देते हुए कहा है कि घसिया के वार्ड नंबर 12 में अधिकांश आबादी अल्पसंख्यक और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों की है बावजूद एससी एसटी की आबादी गलत बताई जा रही है.