कांके: रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी बूथों का किया निरीक्षण, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Kanke, Ranchi | Mar 21, 2024 रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश पालन करने को कहा। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बूथों में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था और न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।