कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 21, 2024 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर भारी बैग के साथ एक व्यक्ति बैठा दिखा। संदेह होने पर आरपीएफ की टीम ने जब उस व्यक्ति का बैग चेक किया तो उसमें विभिन्न कंपनियों की 16 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।