कांके: रांची डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Mar 21, 2024 रांची डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बिल्डर की पहचान नीरज सहाय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी डोरंडा थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।