कांके: IICM में IICM श्रमिक संघ की हुई बैठक, ठेका कर्मियों को नियमित करने की उठी मांग
Kanke, Ranchi | Mar 21, 2024 रांची के कांके में स्थित IICM में IICM श्रमिक संघ की अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में काफ़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं से संघ को अवगत कराया। बैठक में IICM प्रबंधक के द्वारा कर्मचारियों को दी जानेवाली सुविधाओं में की जा रही कटौती को लेकर काफ़ी आक्रोश देखा गया।