सिमडेगा: रथ यात्रा को लेकर सिमडेगा पुलिस तैयार एसपी ने कहा विधि व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था में की गई है नियुक्ति
रथ यात्रा को लेकर सिमडेगा पुलिस पूरी तरह से तैयार है इस संबंध में बुधवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक सिमडेगा द्वारा जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी रथ यात्रा वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के अलावा गश्ती दल तैयार किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार से कोई भी दिक्कत ना हो और शांतिपूर्ण तरीके से रथ यात्रा संपन्न हो।