नवाबगंज: बाराबंकी में डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश, बिना फिटनेस परमिट वाले स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई
डीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान समिति की बैठक शुक्रवार करीब 2 बजे आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि बिना परमिट, बिना फिटनेस और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले विद्यालय वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।