रॉबर्ट्सगंज: आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले राज्य मंत्री, सदर विधायक और डीएम, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
तेज आंधी, बारिश एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मृतक कमलावती, रामविलास एवं महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया