बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन, छात्रों का रजिस्ट्रेशन जारी
Bodh Gaya, Gaya | Apr 11, 2026 मगध विश्वविद्यालय में आगामी 25 अप्रैल को प्रस्तावित पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन ‘महासंगम 2026’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पूर्व छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने पूर्व छात्रों से सक्रिय रूप से संपर्क कर अधिकाधिक संख्या मे पंजीकरण करें