टोंक: तेज हवा से सुबह मिली राहत, दोपहर बाद बढ़ेगी गर्मी, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार
Tonk, Tonk | May 22, 2026 टोंक। जिले में शुक्रवार सुबह लगातार दूसरे दिन रुक-रुक कर तेज हवा चलने से लोगों को धूप व गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद झुलसाने वाली गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने टोंक के लिए हीटवेव अलर्ट जारी नहीं किया, लेकिन आसपास के जिलों में चेतावनी से असर दिख सकता है।