डग: पचपहाड़ में 11 कुण्डीय महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ सम्पन्न
Dug, Jhalawar | Apr 17, 2024 पचपहाड़ में 11 कुण्डीय महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन हुआ। मेघवाल समाज राममंदिर समिति के गोपाल जजावरा, शिवकुमार जजावरा ने बताया कि मेघवाल समाज राममंदिर पचपहाड़ के 11 कुण्डीय महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा समारोह 17 अप्रैल को सम्पन्न हुआ,जिसमे श्री रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के कई लोगो ने भाग लिया।