डग: डग में पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Apr 15, 2024 डग में पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत पुलिस टीम ने 12 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सारज सिंह, जसविंदर सिंह व कुलदीप सिंह को पंजाब से डिटेन कर गिरफ्तार किया है।