डग: भवानीमंडी थाना क्षेत्र के खोरिया गांव से किशोरी हुई लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज
Dug, Jhalawar | Apr 14, 2024 भवानीमंडी थाना क्षेत्र के खोरिया गांव निवासी एक महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला संजू बाई ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है, वह परिवारजनों के साथ खेत पर काम कर रही थी, दोनों बेटियां घर पर ही थी, शाम को लौटने पर छोटी बेटी ने बताया कि बड़ी बेटी खेत पर जाने की बोलकर गई थी जो कि अभी तक नही लौटी है।