डग: मिश्रोली कस्बे में गांव अरनिया से अन्नपूर्णा माता तक निकाली 151 फीट लंबी चूनर यात्रा
Dug, Jhalawar | Apr 15, 2024 मिश्रोली कस्बे में रविवार को गांव अरनिया से अन्नपूर्णा माता तक चूनर यात्रा निकाली गई।ग्रामवासी गोविंद सिंह ने बताया की चैत्र नवरात्र की छठ को ग्राम अरनिया से मां अन्नपूर्णा माता मंदिर पर 151 फीट लंबी चूनर यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं पुरुषो ने पैदल चलकर भजनों की धुन पर नाचते गाते माताजी को चूनर अर्पित की।इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।