डग: भवानीमंडी में भारत विकास परिषद ने गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए जलमंदिरों की स्थापना की
Dug, Jhalawar | Apr 13, 2024 आने वाले समय में भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद ने भवानीमंडी में जल मंदिर प्रकल्प को प्रारंभ किया, इसके तहत शुक्रवार को नागरिक बैंक पर स्थापित जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ करके संचालन प्रारंभ किया।परिषद पिछले 23 वर्षों से विशिष्ट हटनुमा जल मंदिरों की स्थापना करके राहगीरों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करती आ रही है।