जगदीशपुर: गणपत राय सलारपुरिया में शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन, छात्र नेतृत्व को मिला मंच
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नाथनगर में सोमवार को शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उप-प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह, अजय कुमार एवं अवधेश भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।