हुज़ूर: भोपाल के शाहपुरा तालाब में डूबने से 26 वर्षीय प्रियांशु जैन की मौत
Huzur, Bhopal | Aug 1, 2026 भोपाल के शाहपुरा तालाब में डूबने से 26 वर्षीय प्रियांशु जैन की मौत हो गई। प्रियांशु आईआईटी कानपुर से पासआउट इंजीनियर था। हाल ही में एसएससी परीक्षा के जरिए उसका चयन टैक्स असिस्टेंट के पद पर हुआ था और एक-दो महीने में उसकी जॉइनिंग होने वाली थी। वह भोपाल स्मार्ट सिटी में अटैच पटवारी राजेश जैन का इकलौता बेटा था। उसकी मां स्कूल टीचर हैं।