सागर नगर: भगवानगंज के दाना पानी फैमिली रेस्टोरेंट में चोरी, चोर नगदी, मोबाइल, मशीन व CCTV DVR ले उड़े
शहर के कैंट थाना क्षेत्र के भगवानगंज स्थित दाना पानी फैमिली रेस्टोरेंट में शनिवार- रविवार की दरमियानी रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रेस्टोरेंट से नकदी ₹16500, मोबाइल फोन, मिक्सर मशीन और सीसीटीव्ही डीव्हीआर सहित चोरी कर लिए। घटना रात 1:00 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।