सागर नगर: राहतगढ़ ओवरब्रिज पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे सोयाबीन रिफाइंड तेल के जार
विदिशा से दमोह जा रहा सोयाबीन रिफाइंड तेल से भरा ट्रक शनिवार-रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे राहतगढ़ ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदे सैकड़ों तेल के जार सड़क पर बिखर गए और तेल सड़क पर फैल गया।घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र की है। हादसे के समय सड़क पर ट्रैफिक बहुत कम था, जिससे किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो गया।