सागर नगर: कटरा बाजार में टपरा विवाद: विरोध के बाद निगम ने देर रात टपरा हटाया
कटरा बाजार स्थित डीडी कंपलेक्स की बाजू में शनिवार को एक टपरा रखा जा रहा था जिसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया।दुकानदारों का कहना था इसी स्थान पर उनकी दुकाने थी जिसे अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया। अब यह सांची दुग्ध पार्लर का टपरा रखवाया जा रहा है क्या यह अतिक्रमण नहीं है दुकानदारों के विरोध के बाद निगम प्रशासन ने आधी रात 11:00 बजे या टापरा हटवा दिया है।