सागर नगर: चकराघाट अंडरपास में भरा पानी, शीतला माता मंदिर जाने में लोगों को परेशानी #jansamasya
लाखा बंजारा झील के बीच बने कॉरिडोर के चकराघाट छोर पर स्थित अंडरपास में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह अंडरपास शीतला माता मंदिर जाने के मार्ग पर है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।