सागर नगर: कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, आधा किलोमीटर दूर पकड़ा गया
मिली जानकारी के अनुसार रंजीत घोषी नाम का एक आरोपी जेल में बंद है जिसकी कोर्ट में पेशी थी, लेकिन शनिवार को दोपहर 3 बजे जिला कोर्ट में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक पेशी करने आया मुजरिम पुलिस को चकमा देकर भाग गया जैसे ही पुलिस कर्मियों को इसकी भनक लगी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई तत्काल ही उसकी तलाश में पुलिसकर्मी निकल पड़े सर्चिंग शुरू कर दी.