सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने 24 घंटे में बैटरी चोर को पकड़ा, पीली कोठी के पास झुग्गी से चोरी की बैटरी बरामद
शनिवार की शाम 4 बजे मोतीनगर थाना पुलिस ने बैटरी चोर को पीली कोठी के पास झुग्गी से बैटरी सहित पकड़ा है। दरअसल राजीवनगर वार्ड के रहने वाले भागीरथ प्रजापति ने बताया कि थाना मोतीनगर क्षेत्र के बम्होरी रेंगुवा में उनका ईंट का भट्टा है। इसलिए अपना ट्रैक्टर क्रमांक MP16-AA-7436 लगभग चार माह पूर्व गांव के ही कलू पटैल के घर के सामने खड़ा किया था। 10 अक्टूबर की रात...