सिकंदराराऊ: जीटी रोड पर खड़ी बस जाम का कारण बनी, रोडवेज बस चालक पर एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
कोतवाली के पास जीटी रोड पर एक रोडवेज बस चालक के द्वारा अपनी बस को रोड पर खड़ा कर कुछ काम किया जा रहा था जिससे जीटी रोड पर आंशिक रूप से जाम लग गया। एसडीएम सिकंदरा राऊ संजय कुमार वहां से गुजरे तो जाम लगा देख उनकी भृकुटी तन गई और तत्काल कोतवाली पुलिस को बुलाकर ड्राइवर के लाइसेंस निरस्त्रीकरण और सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश कर दिया।