सिवनी: कलेक्टर का औचक निरीक्षण: लापरवाही पर अधीक्षिकाओं को नोटिस, व्यवस्था सुधारने के निर्देश
Seoni, Seoni | Apr 20, 2026 कलेक्टर का औचक निरीक्षण: लापरवाही पर अधीक्षिकाओं को नोटिस, व्यवस्था सुधारने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा ने सोमवार को भैरोगंज स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में भारी कमी और लापरवाही मिलने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधीक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।