मेसकौर: प्रखण्ड क्षेत्र के मेसकौर व सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
Meskaur, Nawada | Oct 18, 2026 दुर्गा पूजा में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रविवार को एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन के नेतृत्व में मेसकौर और सीतामढ़ी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने, अफवाहों से बचने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।