राष्ट्र कवि मैथिलीशरण विद्या पीठ विद्यालय की एक बस, जिसमें लगभग 32 बच्चे सवार थे, सेमरी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 10 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 7 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल बच्चों के स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली।