लखीमपुर: तिकुनिया लूट कांड मामले में लखीमपुर पुलिस ऑफिस में एसपी गणेश प्रसाद ने की प्रेस कांफ्रेंस, लूट कांड का किया खुलासा
एसपी गणेश प्रसाद ने शुक्रवार को लखीमपुर पुलिस ऑफिस में तिकुनिया थाना क्षेत्र में नेपाली नागरिक टीकाराम बटाला से ₹2,24000 की नेपाली करेंसी लूट कांड का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूट की रकम के ₹1,87,900 बरामद किए गए हैं।