लखीमपुर: फूलबेहड़ में विधायक मंजू त्यागी द्वारा पर्चा छीनने से आक्रोशित सपा का डेलिगेशन पहुंचा डीएम कार्यालय, जमकर की नारेबाजी
फूलबेहड़ सहकारी समिति कक्ष में श्रीनगर से भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने नामांकन पर्चा छीना है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पर्चा छीनने से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। जिसे आक्रोशित सपा का डेलिगेशन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचा है। डीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की गई है।