लखीमपुर: एसपी गणेश प्रसाद ने पुलिस लाइन ग्राउंड में साप्ताहिक परेड और पुलिस लाइन परिसर का किया निरीक्षण
एसपी गणेश प्रसाद ने शुक्रवार को लखीमपुर शहर स्थित पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर परेड को सलामी दी है। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने का निर्देश दिया है। पुलिस लाइन का भ्रमण करके विभिन्न शाखाओं/इकाईयों डॉयल 112, एम0टी0 शाखा, आर्मरी, क्वार्टर गार्ड, आर0ओ0 प्लांट, पुलिस कैन्टीन और बैरिक का निरीक्षण किया है।