शामली: शामली में आयोजित 42वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में मेरठ ने हापुड को हराया
Shamli, Shamli | May 8, 2025 गुरूवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली में आयोजित मेरठ जोन की 42वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेरठ ने हापुड़ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मेरठ को चैम्पियन बनने का गौरव हासिल हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए करीब 80 खिलाडी महिला व पुरूष टीमों का हिस्सा रहे।