गुमला: डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला से मारपीट, पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Gumla, Gumla | May 19, 2026 सदर थाना क्षेत्र के पहाड़ टोली निवासी बबलू साहू की पत्नी के साथ पड़ोसियों द्वारा डायन-बिसाही का आरोप लगाकर गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बबलू साहू ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि खेत के पास रहने वाले पड़ोसी उनकी पत्नी को लगातार अपमानित करते थे। डायन बिसाही कहकर मारपीट भी की गई है।