लटेरी: आनंदपुर में आरोपी बाइक चालक ने बाइक पर सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर, पिता को आई चोटे
Lateri, Vidisha | Mar 13, 2024 आनंदपुर में एक आरोपी बाइक चालक ने बाइक पर सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। बुधवार को आनंदपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने बाइक पर सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी घटना में पिता को चोटे आई हैं।