लटेरी: बिरला मंदिर के पास बाइक से जा रहे पति-पत्नी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
Lateri, Vidisha | Mar 13, 2024 आनंदपुर थाना क्षेत्र के बिरला मंदिर के पास बाइक से जा रहे पति-पत्नी को एक ट्रैक्टर चालक द्वारा टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पति को छोटे आई हैं। बुधवार को आनंदपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आनंदपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।