लटेरी: काला देव में शराब के नशे में तीन लोगों ने युवक से की मारपीट, आरोपियों में महिला भी शामिल
Lateri, Vidisha | Mar 12, 2024 मंगलवार को उनारसी थाना क्षेत्र के ग्राम काला देव में शराब के नशे में तीन लोगों द्वारा एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। उनारसी थाना प्रभारी गोसिया सुल्तान ने बताया है कि आरोपियों ने शराब के नशे में युवक के साथ मारपीट की है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।