छपारा: प्रतापगढ़-सिमरिया में गोवंश संरक्षण को लेकर थाना प्रभारी ने की बैठक
Chhapara, Seoni | May 21, 2026 प्रतापगढ़-सिमरिया में गोवंश संरक्षण को लेकर थाना प्रभारी की बैठक. गुरुवार 21 मई को शाम 5:00 बजे छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ एवं सिमरिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में गोवंश तस्करी एवं गोवंश हत्या की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।