लातेहार: स्टेशन हटाने की आशंका पर छिपादोहर व हेहेगड़ा में उबाल, सर्वदलीय बैठक में चेतावनी
प्रखंड प्रमुख सुशीला कुमारी ने कहा कि छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन इस क्षेत्र की जीवनरेखा हैं। इन स्टेशनों के हटने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को नजरअंदाज कर किसी भी कीमत पर स्टेशन हटाने का निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा।