बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के नरौली में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
रविवार की दोपहर 1 बजे पटना साहिब लोकसभा के सांसद रविशंकर प्रसाद अपने संसदीय क्षेत्र के नरौली गांव पहुंचे, जहां अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मौजूद भाजपा नेता राजेश सिंह उर्फ ललन सिंह ने भाजपा सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके सांसद ने जनसंवाद कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियों को साझा किया।